धनबाद

बिजली विभाग के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Dhanbad :  शहर के सरायढेला थाना क्षेत्र के बलियापुर रोड स्थित बिजली विभाग के गोदाम में गुरुवार सुबह आग लग गई। जानकारी के अनुसार जेपी अस्पताल के पास स्थित गोदाम से धुआं निकलते देखा गया। आग तेजी से फैल गई और गोदाम में रखी बिजली से जुड़े उपकरण, केबल, ट्रांसफॉर्मर के पुर्जे और अन्य सामग्री जल गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस घटना में लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना दिए जाने के बाद मौके पर दमकल विभाग  की दो गाड़ियाँ और सरायढेला थाना मौके पर पहुंचीं और कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आधिकारिक पुष्टि नहीं होने के बावजूद प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। गोदाम कोलकाता स्थित लेजर पावर लिमिटेड कंपनी का बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *