रांची

यूथ कनेक्ट उप समिति की बैठक में युवाओं को चेंबर से जोड़ने पर चर्चा

रांची, 1 नवंबर । झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की यूथ कनेक्ट उप समिति की पहली बैठक शनिवार को चेंबर भवन में आयोजित हुई। बैठक में समिति के गठन और पूरे प्रदेश के युवाओं को चेंबर से जोड़ने की दिशा में विस्तृत चर्चा की गई।

उप समिति चेयरमैन अमित अग्रवाल ने कहा कि सभी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और संबंधित संगठनों के माध्यम से प्रदेश स्तर पर युवाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा ताकि युवा विंग को सशक्त बनाया जा सके और राज्य के प्रत्येक क्षेत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

चर्चा के क्रम में यह भी निर्णय लिया गया कि राज्य में प्रभावशाली युवाओं, कंटेंट क्रिएटर्स और स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करने की दिशा में विशेष पहल की जाएगी। साथ ही नेशनल स्किल फ्रेमवर्क और स्टार्टअप इंडिया जैसी राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के अंतर्गत ठोस कार्य किए जाएंगे ताकि राज्य के युवाओं को स्व-रोज़गार के अवसर प्राप्त हों और वे स्थापित हो सकें।

बैठक में चेंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग, रोहित पोद्दार, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल, यूथ उप समिति के चेयरमैन अमित अग्रवाल और सदस्य सुनील अग्रवाल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *