राष्ट्रीय स्कूल गेम्स कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड की सिमरन बिलचन मिंज ने जीता कांस्य पदक 🥉
पानीपत में जारी 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स कुश्ती में पहले दिन झारखंड को मिली सफलता
रांची : 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स कुश्ती प्रतियोगिता 2025 में झारखंड की खिलाड़ी सिमरन बिलचन मिंज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता का आयोजन पानीपत (हरियाणा) में 1 से 5 नवंबर 2025 तक किया जा रहा है।
पहले दिन खेले गए बालिका वर्ग (U-19) के मुकाबले में सिमरन ने 59 किलोग्राम भार वर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली की पहलवान को हराकर झारखंड को यह पदक दिलाया।
झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष श्री जीशान कमर (भा.प्र.से.), झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन (भा.प्र.से.), अभिभावक श्री के. रवि कुमार (भा.प्र.से.), राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन सोरेंग, संघ के महासचिव श्री रजनीश कुमार, बिजय शंकर सिंह, प्रवीन कुमार (शारीरिक शिक्षक), कोषाध्यक्ष बबलू कुमार, तथा सभी जिला कुश्ती संघों के अध्यक्ष, सचिव, JEPC रांची, JSSPS एवं झारखंड कुश्ती परिवार के पदाधिकारियों ने सिमरन को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है।
संघ के मार्गदर्शक श्री भोलानाथ सिंह ने सिमरन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह झारखंड के लिए गर्व का क्षण है और राज्य की बालिकाएं लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।
