खेलरांची

राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप में झारखंड को कांस्य पदक


रुद्रपुर (उत्तराखंड), 20 दिसंबर।
उत्तराखंड साइकिलिंग एसोसिएशन एवं साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 77वीं सीनियर, 54वीं जूनियर एवं 40वीं सब जूनियर राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप–2025 के दूसरे दिन झारखंड के साइकिल सवारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

यह राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता 19 से 23 नवंबर 2025 तक उत्तराखंड के रुद्रपुर शहर में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में झारखंड साइकिलिंग संघ के तत्वावधान में राज्य से 28 सदस्यीय राइडर्स दल भाग ले रहा है।

दूसरे दिन की प्रतियोगिता में बालक जूनियर टीम स्प्रिंट स्पर्धा में झारखंड के
नारायण महतो, विकास उरांव, पृथ्वी राज सिंह एवं निखिल लोहारा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया।

पदक जीतने पर खिलाड़ियों तथा प्रशिक्षक रामकुमार भट्ट, प्रशिक्षिका प्रोन्नति रानी, जितेंद्र महतो, टीम प्रबंधक रणवीर सिंह एवं सह-प्रबंधक ओम प्रकाश गुप्ता को खेल जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने बधाई दी।
बधाई देने वालों में राजमहल लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद विजय हसदा, खेल निदेशक शेखर जमुआर, देवघर उपायुक्त नमन प्रियस लकड़ा, झारखंड साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष डॉ. मधुकांत पाठक, महासचिव शैलेंद्र पाठक, कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, उपाध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा, सुरेश कुमार, सुरजीत कुमार सहित विभिन्न जिला संघों के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य शामिल रहे।

सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी स्पर्धाओं में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *