Home

बड़ा तालाब बचाने के लिए रांची नगर निगम सख्त, अतिक्रमण हटाने की तैयारी

Ranchi : शहर के प्रमुख जलाशय विवेकानंद सरोवर (बड़ा तालाब) को बचाने और उसके आसपास के इलाके को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए रांची नगर निगम ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है. इसी को लेकर नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई.

बैठक में बड़ा तालाब के पानी को साफ रखने, गंदगी और प्रदूषण के कारणों की पहचान करने और तालाब के चारों ओर बने अवैध दुकानों व निर्माणों पर कार्रवाई को लेकर चर्चा की गई. प्रशासक ने साफ कहा कि बड़ा तालाब शहर की पहचान है और इसके संरक्षण में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.


बैठक में लिए गए मुख्य फैसले

बड़ा तालाब में गंदा पानी न जाए, इसके लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) को पूरी क्षमता के साथ चलाने का निर्देश दिया गया.

तालाब के चारों ओर लगभग 53 एकड़ क्षेत्र की मापी कराई जाएगी और वहां बनी दुकानों व भवनों की जांच होगी कि वे वैध हैं या नहीं.

अवैध कब्जों की सही पहचान के लिए ड्रोन से सर्वे (ड्रोन मैपिंग) कराया जाएगा.

तालाब के आसपास से अतिक्रमण हटाने के लिए नियमित अभियान चलाया जाएगा और अवैध निर्माण पर कानूनी कार्रवाई होगी.

सेवा सदन के पास जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए स्थायी समाधान निकाला जाएगा और इसकी रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी.

सभी संबंधित विभागों को आपस में तालमेल के साथ काम करने और समय पर काम पूरा करने का निर्देश दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *