झारखंड

झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट

रांची, 10 नवंबर। झारखंड के उत्तरी-पश्चिमी जिलों पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा में 11 और 12 नवंबर को शीतलहर चलने की संभावना है।इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के उत्तरी-पश्चिमी जिलों के अलावा अन्य जिलों में भी अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकताी है। इसके बाद अगले चार दिनों तक तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान 31.4 डिग्री चाईबासा में और सबसे कम तापमान लातेहार में 10. 01 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

आज सोमवार की बात करें, तो राजधानी रांची और उसके आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा। सुबह में कनकनी महसूस की गई, जबकि दोपहर में गुनगुनी धूप से लोगों को राहत मिली।

रांची में अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री, जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री, डाल्टनगंज में 29.2 और 11.3 डिग्री, बोकारो में 26.6 और 13.1 और चाईबासा में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *