झारखंड राज्य टेनिस वॉलीबॉल टीम घोषित, दिल्ली में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता
रांची : टेनिस वॉलीबॉल संघ झारखंड ने 27वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला एवं पुरुष टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए राज्य की टीम की घोषणा कर दी है। यह प्रतियोगिता 14 से 16 नवम्बर 2025 तक राजकीय सह-शिक्षा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-2, द्वारका, नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी।
संघ के अनुसार, झारखंड की महिला एवं पुरुष टीमें इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। दोनों टीमें 12 नवम्बर को टाटानगर रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
महिला टीम का नेतृत्व लक्ष्मी कुमारी (कप्तान) करेंगी, जबकि टीम में अंजू कुमारी, जमुना बांडों और संगीता कुमारी शामिल हैं।
वहीं, पुरुष टीम की कप्तानी दीपक कुमार के हाथों में होगी। टीम में अंशु प्रसाद, संदीप प्रधान, करण कुमार मालाकार, रेहान कुमार और सनी राज को जगह दी गई है।
टीम के साथ कोच ब्रजेश गुप्ता भी दिल्ली रवाना होंगे।
