Home

हजारीबाग में जंगली हाथियों का कहर, तीन दिनों में दो लोगों की ले ली जान

Hazaribagh : चाईबासा के बाद हजारीबाग में भी जंगली हाथियों के हमले ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। पिछले तीन दिनों में हाथियों के हमले में दो लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार की सुबह कटकमदाग प्रखंड के बनहा गांव में किसान गणेश गोप तालाब के पास गए हुए थे। तभी एक जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया और गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसी तरह, बुधवार रात दारू रेंज के चुटियारो गांव में झुंड से बिछड़ा हाथी टमाटर के खेत में सो रहे किसान आदित्य राणा को कुचलकर मार डाला। इस हमले में उनकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हुई। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों का झुंड कई दिनों से इलाके में घूम रहा है, लेकिन वन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

हादसे के बाद गांव में भय का माहौल है। स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि मृतक परिवारों को मुआवजा देने और हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही वन विभाग की सक्रियता बढ़ाने की भी अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *