Weather Center Ranchi

रांची का मौसम केंद्र पूरे भारत में सर्वश्रेष्ठ, अभिषेक आनंद ने ग्रहण किया पुरस्कार

राँची

रांची : मौसम केंद्र रांची (Weather Station Ranchi) को भारत के सर्वश्रेष्ठ मौसम केंद्र घोषित किया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के 148वें स्थापना दिवस पर रविवार को आयोजित समारोह में मौसम केंद्र रांची (Weather Station Ranchi )  को सम्मानित किया गया. रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने नयी दिल्ली में लोदी रोड स्थित मौसम भवन के ‘वृष्टि सभागार’ में सर्वश्रेष्ठ मौसम केंद्र का पुरस्कार ग्रहण किया.

भारत मौसम विज्ञान विभाग मना रहा 148वां स्थापना दिवस

यह जानकारी रांची के हिनू स्थित मौसम केंद्र ने दी. मौसम केंद्र ने बताया कि 15 जनवरी को भारत मौसम विज्ञान विभाग अपना 148वां स्थापना दिवस मना रहा है. इस अवसर पर मौसम केंद्र रांची (Weather Station Ranchi ) को देश का सर्वश्रेष्ठ मौसम केंद्र घोषित किया गया है.

रांची से अभिषेक आनंद समारोह में शामिल हुए

मौसम केंद्र रांची (Weather Station Ranchi) के कार्यालय प्रमुख अभिषेक आनंद भारत मौसम विज्ञान विभाग के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए. मौसम भवन के वृष्टि सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में मौसम केंद्र रांची के अभिषेक आनंद देश के सर्वश्रेष्ठ मौसम केंद्र का पुरस्कार ग्रहण किया. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ जितेंद्र सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे.

डॉपलर वेदर रडार का उद्घाटन

भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मौसम भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुरकंडा जी, मुरारी देवी, जोत और बनिहाल टॉप के डॉपलर वेदर रडार का उद्घाटन भी किया गया. साथ ही कई प्रकाशनों का विमोचन हुआ. इसके बाद पुरस्कार वितरण किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *