देश

UPSC CSE 2025 फाइनल रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

UPSC

Ranchi : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। यह परिणाम लिखित परीक्षा और पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) के आधार पर तैयार किया गया है। आयोग ने मेरिट के आधार पर कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया है। इस बार अनुज अग्निहोत्री ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम और तीसरे स्थान पर अकांश ढुल रहे। लिखित परीक्षा अगस्त 2025 में आयोजित की गई थी, जबकि इंटरव्यू दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच लिए गए थे।

अनुज अग्निहोत्री बने UPSC 2025 के टॉपर
इस साल की सिविल सेवा परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर टॉप किया है। वहीं दूसरे नंबर पर राजेश्वरी सुवे एम और तीसरे नंबर पर अकांश ढुल रहे। टॉप 10 में कई नए चेहरे शामिल हैं, जिन्होंने कड़ी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।

टॉप 10 उम्मीदवारों की सूची

अनुज अग्निहोत्री
राजेश्वरी सुवे एम
अकांश ढुल
राघव झुनझुनवाला
ईशान भटनागर
जिनिया अरोड़ा
ए आर राजा मोहिद्दीन
पक्षल सेक्रेटरी
आस्था जैन
उज्ज्वल प्रियांक
इसके अलावा यशस्वी राज वर्धन, अक्षित भारद्वाज, अनन्या शर्मा, सुरभि यादव, सिमरनदीप कौर, मोनिका श्रीवास्तव, चितवन जैन, श्रुति आर, निसार दिशांत अमृतलाल और रवि राज भी टॉप-20 में शामिल हैं।

कुल 958 उम्मीदवारों का चयन

आयोग ने मेरिट के आधार पर 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया है। इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप ‘A’ और ‘B’) के पद शामिल हैं।

श्रेणीवार चयनित उम्मीदवार

सामान्य (General) : 317

ईडब्ल्यूएस (EWS) : 104

ओबीसी (OBC) : 306

एससी (SC) : 158

एसटी (ST) : 73

कुल मिलाकर 958 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए सिफारिश की गई है।

348 उम्मीदवारों का चयन फिलहाल प्रोविजनल
UPSC के अनुसार 348 उम्मीदवारों का चयन फिलहाल प्रोविजनल रखा गया है। इसका मतलब है कि इन उम्मीदवारों के दस्तावेजों और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं की जांच पूरी होने के बाद ही उनका चयन अंतिम माना जाएगा। वहीं दो उम्मीदवारों का परिणाम फिलहाल रोक दिया गया है। आयोग ने बताया कि कुछ कारणों से इनका परिणाम अभी जारी नहीं किया गया है।

15 दिनों में जारी होंगे उम्मीदवारों के अंक
आयोग ने जानकारी दी है कि सभी उम्मीदवारों के मार्क्स परिणाम जारी होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवार अपने लिखित और इंटरव्यू के अंक देख सकेंगे।

कुल 1087 पदों पर होगी भर्ती

सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस साल कुल 1087 पदों पर भर्ती की जाएगी। अलग-अलग सेवाओं में पदों का बंटवारा इस तरह है:

IAS : 180 पद

IFS : 55 पद

IPS : 150 पद

केंद्रीय सेवाएं ग्रुप ‘A’ : 507 पद

ग्रुप ‘B’ सेवाएं : 195 पद

श्रेणीवार रिक्तियां

कुल रिक्तियों में अलग-अलग वर्गों के लिए पद इस प्रकार निर्धारित किए गए हैं:

सामान्य : 446

EWS : 104

OBC : 306

SC : 158

ST : 73

दिव्यांग श्रेणी के लिए भी आरक्षण

UPSC ने बताया कि कुल रिक्तियों में दिव्यांग (PwBD) श्रेणी के 42 पद भी शामिल हैं। इनमें अलग-अलग श्रेणियों के लिए पद तय किए गए हैं:

PwBD-1 : 10 पद

PwBD-2 : 14 पद

PwBD-3 : 9 पद

PwBD-5 : 9 पद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *