खूंटी

खूंटी में VB-G RAM-G अभियान पर जनजागरण सम्मेलन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया संबोधन  

Khunti : झारखंड के खूंटी जिले में आज यानी गुरुवार को विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) – VB-G RAM-G अभियान के तहत एक जनजागरण सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में झारखंड के पूर्व सीएम एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

पूर्व सीएम ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य VB-G RAM-G (विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण) अभियान की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाना था। यह अभियान ग्रामीण परिवारों को प्रति वित्तीय वर्ष 125 दिनों की वैधानिक मजदूरी रोजगार गारंटी प्रदान करता है, जो विकसित भारत @2047 की दृष्टि से जुड़ा हुआ है। अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सशक्तिकरण, आजीविका सुरक्षा, जल संरक्षण, बुनियादी ढांचा विकास और जलवायु परिवर्तन से निपटने जैसे कार्यों पर फोकस है।

अर्जुन मुंडा ने अपने संबोधन में कहा कि यह अभियान ग्रामीण भारत को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और विकसित ग्राम पंचायतों के निर्माण में योगदान दें। पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण विकास की उपलब्धियों का जिक्र किया और आदिवासी बहुल इलाकों में रोजगार सृजन पर जोर दिया। कार्यक्रम में झारखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, पूर्व विधायक कोचे मुंडा सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता, ग्रामीण और लाभार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *