U-23 झारखंड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 7 से 8 जून तक बोकारो में आयोजित होगी
रांची : U-23 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड U-23 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 7 एवं 8 जून 2026 को बोकारो, झारखंड में किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन बोकारो जिला कुश्ती संघ एवं झारखंड राज्य कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में खेल विभाग, झारखंड सरकार के सहयोग से होगा।
प्रतियोगिता में वर्ष 2003 से 2007 के बीच जन्मे 23 वर्ष तक के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। वहीं 2008 जन्मतिथि वाले 18 वर्ष के प्रतिभागी मेडिकल सर्टिफिकेट अथवा पैरेंटल सर्टिफिकेट के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे।
प्रतियोगिता में पुरुष ग्रीको रोमन, पुरुष फ्रीस्टाइल एवं महिला वर्ग की विभिन्न भार श्रेणियों में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
पुरुष ग्रीको रोमन भार वर्ग :
55 किग्रा, 60 किग्रा, 63 किग्रा, 67 किग्रा, 72 किग्रा, 77 किग्रा, 82 किग्रा, 87 किग्रा, 97 किग्रा एवं 130 किग्रा।
महिला भार वर्ग :
50 किग्रा, 53 किग्रा, 55 किग्रा, 57 किग्रा, 59 किग्रा, 62 किग्रा, 65 किग्रा, 68 किग्रा, 72 किग्रा एवं 76 किग्रा।
पुरुष फ्रीस्टाइल भार वर्ग :
57 किग्रा, 61 किग्रा, 65 किग्रा, 70 किग्रा, 74 किग्रा, 79 किग्रा, 86 किग्रा, 92 किग्रा, 97 किग्रा एवं 125 किग्रा।
झारखंड राज्य कुश्ती संघ ने सभी जिलों के पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि वे 3 जून 2026 तक टीम एंट्री फॉर्म के माध्यम से अपने खिलाड़ियों की प्रविष्टि भेज दें।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को पंचायत अथवा नगर परिषद द्वारा निर्गत जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र की मूल एवं छायाप्रति के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा।
अधिक जानकारी के लिए राजीव रंजन (भीम) से मोबाइल नंबर 7352062572 पर संपर्क किया जा सकता है।
यह जानकारी झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार ने दी।
