खेल

Hockey India Sub Junior National Championship के लिए 15 मार्च को ट्रायल

महिला ट्रायल 9:30 बजे, पुरुष 11:30 बजे; मोराबादी स्टेडियम में चयन
रांची।
16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर राष्ट्रीय महिला एवं पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2026 में भागीदारी के लिए झारखंड सब जूनियर टीम का गठन किया जाएगा। इसके लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 15 मार्च 2026 (रविवार) को Marang Gomke Jaipal Singh Munda International Hockey Stadium, मोराबादी (रांची) में आयोजित होगा।

महिला वर्ग का चयन ट्रायल पूर्वाह्न 9:30 बजे से तथा पुरुष वर्ग का ट्रायल पूर्वाह्न 11:30 बजे से शुरू होगा।

चैंपियनशिप का आयोजन
महिला चैंपियनशिप: 1 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 तक रांची, झारखंड में

पुरुष चैंपियनशिप: राजगीर, बिहार में आयोजित

पात्रता
वे खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जिनकी जन्मतिथि 01 जनवरी 2010 या उसके बाद की हो।

ट्रायल में भाग लेने के लिए आधार कार्ड तथा नगर निगम/ग्राम पंचायत द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र की छायाप्रति लाना अनिवार्य है।

झारखंड के सभी पात्र हॉकी खिलाड़ियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर चयन ट्रायल में भाग लें और राज्य का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *