पलामू

पलामू में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, सैप जवान की मौत

पलामू

Palamu : पलामू जिले के मेदिनीनगर में मंगलवार अहले सुबह सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डाल दिया। बड़कागांव निवासी मनोज पांडेय, जो फौज से रिटायर होकर झारखंड विधानसभा में सैप जवान के रूप में सेवा दे रहे थे, बाइक हादसे में अपनी जान गंवा बैठे।

हादसे का पूरा विवरण

जानकारी के अनुसार, मनोज पांडेय गांव में होलिका दहन के अवसर पर आयोजित अखंड कीर्तन में शामिल होकर मेदिनीनगर लौट रहे थे। पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर पोखराहा मेडिकल चौक के पास हादसा हुआ। आशंका है कि नए ब्रेकर पर उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह अपनी बुलेट वाहन के साथ गिर पड़े। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने उन्हें जमीन पर पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया और उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मनोज पांडेय अपने पीछे दो बेटियों और दो बेटों को छोड़ गए हैं। परिजनों के अनुसार, पिछले साल ही उनकी बड़ी बेटी की शादी हुई थी। हादसे के बाद परिवार बुरी तरह से शोक में डूबा है। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे और परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त की। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए टीम मौके पर निरीक्षण कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *