Home

दुमका में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर छात्रा की मौत

हादसा

Dumka : दुमका जिले के रानीश्वर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में छात्रा की मौत हो गई। यह हादसा रघुनाथपुर बरमसिया पथ पर रानीश्वर पुराने ब्लॉक गेट के पास हुआ। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतका की पहचान अंजली सिंह (14) के रूप में हुई है। वह रघुनाथपुर मोड़ की रहने वाली थी और प्लस टू हाईस्कूल रघुनाथपुर में दसवीं कक्षा की छात्रा थी। अंजली पढ़ाई में अच्छी बताई जा रही थी। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार और स्कूल में मातम पसर गया।

पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, अंजली बुधवार सुबह साइकिल से कहीं जा रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अंजली की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद साइकिल वाहन में फंस गई और काफी दूर तक घसीटती चली गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। बेटी का शव देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास मौजूद लोग भी इस दर्दनाक मंजर को देखकर स्तब्ध रह गए।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलने पर सीओ शांदा नुसरत और रानीश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त एक सब्जी लदा वाहन और एक डंपर तेज गति से वहां से गुजरे थे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *