धनबाद में मंईयां सम्मान योजना की तीन माह की राशि जारी, 3.46 लाख लाभुकों के खातों में पहुंचे 259.56 करोड़ रुपये

धनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अप्रैल से जून 2026 की तीन माह की राशि का सफलतापूर्वक भुगतान कर दिया है। जिले के 3,46,091 स्वीकृत लाभुकों के बैंक खातों में 259 करोड़ 56 लाख 82 हजार 500 रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई।
योजना का लाभ जिले के सभी प्रखंडों एवं अंचलों के पात्र लाभुकों को मिला। सर्वाधिक लाभुक गोविंदपुर प्रखंड (50,562), झरिया अंचल (44,387), बाघमारा प्रखंड (44,281) और धनबाद अंचल (32,299) में रहे। इसके अलावा तोपचांची, निरसा, बलियापुर, कलियासोल, पुटकी, एग्यारकुंड, टुंडी और पूर्वी टुंडी सहित अन्य क्षेत्रों के लाभुकों के खातों में भी राशि भेजी गई।
वहीं, वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के तहत मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना के 1,97,205 लाभुकों के बीच भी 60.96 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का सफलतापूर्वक भुगतान किया गया।
