Home

रांची में पेट्रोल-डीजल के लिए हाहाकार, पंपों पर लगी लंबी कतारें…

Ranchi : राजधानी रांची में गुरुवार को पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं। हालात ऐसे रहे कि कई पंपों पर तेल खत्म होने तक भीड़ जुटी रही, जबकि कुछ पंपों ने स्टॉक की कमी बताकर तेल देना बंद कर दिया। सबसे ज्यादा दिक्कत तब हुई जब कई पेट्रोल पंप संचालकों ने एक वाहन को सीमित मात्रा में ही तेल देने का नियम लागू कर दिया। कई जगह दो हजार रुपये से अधिक पेट्रोल और तीन हजार रुपये से अधिक डीजल देने से साफ इनकार कर दिया गया।

प्रमुख इलाकों में सबसे ज्यादा भीड़

गुरुवार सुबह से ही शहर के कई इलाकों में पेट्रोल पंप बंद नजर आए। वहीं जिन पंपों पर तेल उपलब्ध था, वहां भी लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। राजेंद्र चौक, सिरमटोली, जेल मोड़, बिरसा चौक और करमटोली जैसे व्यस्त इलाकों में पेट्रोल पंपों के बाहर लंबी कतारें देखी गईं। लोगों का कहना था कि आम दिनों में जिन पेट्रोल पंपों पर कम भीड़ रहती थी, वहां भी गुरुवार को अचानक भारी भीड़ लग गई।

राजेंद्र चौक के तिवारी पंप पर तीन बजे लगा ताला

राजेंद्र चौक स्थित तिवारी पेट्रोल पंप पर दिनभर भीड़ लगी रही। दोपहर करीब तीन बजे तेल खत्म होने के बाद पंप को बंद कर दिया गया और ताला जड़ दिया गया। इसके बाद वहां मौजूद वाहन चालक निराश होकर दूसरे पंपों की ओर दौड़ते नजर आए।

सिरमटोली में 200 रुपये से ज्यादा पेट्रोल नहीं

सिरमटोली इलाके के एक पेट्रोल पंप पर सख्ती दिखाई गई। वहां वाहन चालकों को 200 रुपये से ज्यादा का पेट्रोल नहीं दिया जा रहा था। पंप संचालक ने बताया कि स्टॉक सीमित है, इसलिए सभी को तेल मिल सके, इसके लिए लिमिट लगानी पड़ी।

जेल मोड़-करमटोली के बीच एक पंप बंद, दूसरे पर दोपहर में पहुंचा तेल

जेल मोड़ चौक से करमटोली चौक के बीच दो पेट्रोल पंपों में से एक एचपी पंप सुबह से बंद पड़ा था। वहीं पास स्थित इंडियन ऑयल पंप पर दोपहर करीब दो बजे तेल पहुंचा, जिसके बाद वहां लंबी कतारें लग गईं।

में तेल देने पर भी रोक लगा दी गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार एक-दो दिन पहले यहां भी पेट्रोल खत्म हो गया था, जिसके बाद ग्राहकों को एक्सट्रा प्रीमियर पेट्रोल दिया जा रहा था।

लोगों में बढ़ी चिंता, फुल टैंक कराने की होड़

तेल की उपलब्धता को लेकर शहर में अफवाहों का माहौल भी बना रहा। लोगों को डर है कि आगे चलकर पेट्रोल-डीजल की कमी हो सकती है या कीमतें बढ़ सकती हैं। इसी वजह से लोग फुल टैंक कराने के लिए पंपों पर उमड़ रहे हैं। हालांकि कई संचालकों का कहना है कि तेल की कमी नहीं है, लेकिन अचानक बढ़ी मांग के कारण व्यवस्था बिगड़ गई है।

स्थिति पर प्रशासन की नजर

पेट्रोल पंपों पर लगातार बढ़ रही भीड़ और सीमित बिक्री को देखते हुए लोगों ने प्रशासन से जल्द स्थिति सामान्य कराने की मांग की है। शहरवासियों का कहना है कि यदि जल्द आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो आम लोगों को रोजमर्रा की आवाजाही में और परेशानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *