Home

इंतजार खत्म! ‘मंईयां’ के खाते में एक साथ आएंगी दो किस्तें

मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार की ओर से योजना की 17वीं और 18वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया गया है। सरकार ने पहले चरण में झारखंड के 12 जिलों की महिलाओं के बैंक खातों में ₹5000 की राशि भेजना शुरू कर दिया है। यह राशि दिसंबर और जनवरी माह की दो किस्तों को मिलाकर दी जा रही है।सरकारी जानकारी के अनुसार, यह भुगतान 17 जनवरी से 25 जनवरी के बीच अलग-अलग चरणों में पूरा किया जाएगा। जिन जिलों में अभी तक राशि नहीं पहुंची है, वहां की लाभुक महिलाओं को भी अगले कुछ दिनों में पैसा मिलना शुरू हो जाएगा।

DBT के जरिए सीधे खातों में भेजी जा रही राशि

सरकार की ओर से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) सिस्टम के माध्यम से सीधे लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की देरी या परेशानी से बचा जा सके। जिन महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक है और विवरण सही है, उन्हें बिना किसी रुकावट के इस किस्त का लाभ मिल रहा है।

इन 12 जिलों की महिलाओं को पहले मिलेगी राशि

मंईयां सम्मान योजना की 17वीं और 18वीं किस्त का लाभ सबसे पहले झारखंड के 12 जिलों की महिलाओं को दिया जा रहा है। इन जिलों में शामिल हैं—
रांची, धनबाद, देवघर, बोकारो, गुमला, लोहरदगा, जमशेदपुर, जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा। इन जिलों में लाभुक महिलाओं के आवेदन पहले ही सत्यापित हो चुके हैं और बैंक से जुड़ी सभी जानकारियां सही पाई गई हैं। इसी कारण सरकार ने भुगतान की शुरुआत इन्हीं जिलों से की है। शेष जिलों की महिलाओं को भी जल्द ही किस्त की राशि प्रदान की जाएगी।

ऐसे करें किस्त का स्टेटस चेक

17वीं और 18वीं किस्त की राशि आपके बैंक खाते में आई है या नहीं, इसकी जानकारी प्राप्त करने के लिए लाभुक महिलाएं मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट पर जाकर लॉगिन विकल्प पर क्लिक करें और अपना आवेदन नंबर या आधार नंबर दर्ज करें। इसके बाद पासवर्ड डालकर लॉगिन करें। लॉगिन होने के बाद भुगतान से जुड़ी जानकारी वाले सेक्शन में जाएं, जहां मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP प्राप्त करें। OTP भरकर सत्यापन पूरा करते ही स्क्रीन पर किस्त से संबंधित पूरी जानकारी दिखाई दे जाएगी। सत्यापन के बाद स्क्रीन पर किस्त से जुड़ी पूरी जानकारी दिखाई दे जाएगी। इसके अलावा बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर पर SMS भी प्राप्त होता है। यदि SMS नहीं मिला है, तो पासबुक अपडेट कराएं या नजदीकी CSC सेंटर पर संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *