Home

झारखंड में शराब दुकानों की बंदोबस्ती प्रक्रिया कल से, ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू


रांची। राज्य सरकार की नई उत्पाद नीति 2025 के तहत झारखंड में शराब की खुदरा बिक्री के लिए दुकानों की बंदोबस्ती प्रक्रिया कल से शुरू हो रही है। सरकार की ओर से इस संबंध में आदेश कल (7 अगस्त) को जारी किया जाएगा। साथ ही, दुकानों की नीलामी में भाग लेने के इच्छुक आवेदक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

ऑनलाइन आवेदन के लिए विशेष पोर्टल
आवेदन प्रक्रिया के लिए सरकार द्वारा तैयार की गई वेबसाइट exciselottery.jharkhand.gov.in को आम लोगों के लिए कल से खोल दिया जाएगा। इस पोर्टल पर दुकानों से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध होगी और यहीं से इच्छुक आवेदक लॉटरी प्रक्रिया के लिए आवेदन दे सकेंगे।

20 से 22 अगस्त तक पूरी होगी बंदोबस्ती प्रक्रिया
राज्य सरकार के अनुसार, जिला स्तर पर दुकानों की बंदोबस्ती प्रक्रिया 20 से 22 अगस्त के बीच पूरी कर ली जाएगी। नई उत्पाद नीति के तहत राज्य भर में शराब की खुदरा बिक्री जिलावार निर्धारित दुकानों के माध्यम से संचालित की जाएगी।

कुल 1343 दुकानें निर्धारित, 2022 से कम संख्या
नई नीति के अनुसार, राज्य में कुल 1343 खुदरा शराब दुकानें चिह्नित की गई हैं। यह संख्या उत्पाद नीति 2022 में निर्धारित 1453 दुकानों की तुलना में कम है। उल्लेखनीय है कि पहले इन दुकानों को प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से संचालित किया जा रहा था, जिसे अब वापस लेकर JSBCL (Jharkhand State Beverages Corporation Limited) के माध्यम से चलाया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *