रांची

मंईयां सम्मान के पैसे जल्द लाभुकों के खाते में, सरकार ने दी तैयारी की जानकारी

राशि

Ranchi : झारखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के कई लाभुकों को शुरुआत में राशि मिल गई थी, लेकिन तीन-चार किस्तों के बाद अचानक भुगतान रुक गया। अब सरकार की ओर से लाभुकों को दोबारा राशि देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यह कदम राज्य भर से मिल रही शिकायतों के बाद उठाया गया है, जिसमें कहा गया कि कई ऐसे लाभुक हैं, जिन्होंने योजना के सभी मापदंड पूरे किए, लेकिन उन्हें पैसा नहीं मिला।

राशि क्यों रुकी थी?

सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने बताया कि राशि ना मिलने के कुछ प्रमुख कारण हैं:

लाभुक के पहचान या दस्तावेज़ की कमी।

आधार कार्ड, राशन कार्ड या बैंक पासबुक में गलत जानकारी।

नाम, जन्मतिथि, पता या बैंक खाता नंबर गलत दर्ज होना।

बैंक खाता और आधार कार्ड के रिकॉर्ड में अंतर होना।

बैंक खाता का आधार से लिंक न होना।

निदेशालय ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि यदि लाभुक सभी आवश्यक शर्तें पूरी करते हैं, लेकिन दस्तावेज़ में कोई गलती होने के कारण राशि नहीं मिली, तो उसे तुरंत सुधार कर भुगतान किया जाए।

लाभुकों को कब मिलेगा पैसा?
सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने कहा है कि फरवरी माह की राशि होली से पहले लाभुकों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इसके लिए सभी जिलों को आवश्यक दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस माह के अंत तक, योजना के 51 लाख से ज्यादा लाभुकों के खातों में एक माह की राशि पहुंच जाएगी। पिछले माह भी राज्य में लगभग 51.02 लाख लाभुकों को राशि ट्रांसफर की जा चुकी है।

प्रक्रिया और सुधार
लाभुकों के कागजात में किसी भी प्रकार की त्रुटि को सुधारने के लिए जिलों को पूरा निर्देश दिया गया है। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी योग्य लाभुकों को योजना का लाभ समय पर मिले, और कोई भी महिला पैसा पाने से वंचित न रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *