साहिबगंज

भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव साहिबगंज में बिखेरेंगे जलवा… जानें कब

भोजपुरी

Sahibganj : साहिबगंज में इस बार एक समारोह खास होने जा रहा है। वजह है भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव की मौजूदगी। खेसारी लाल एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने 19 फरवरी को साहेबगंज पहुंच रहे हैं। उनके आने की खबर से फैंस में जबरदस्त उत्साह है।

पूरी टीम के साथ करेंगे धमाकेदार परफॉर्मेंस

जानकारी के मुताबिक, खेसारी लाल यादव अपनी पूरी टीम के साथ आएंगे।वह अपने सुपरहिट गानों पर लाइव परफॉर्मेंस देंगे। स्टेज पर गीत-संगीत और डांस का ऐसा तड़का लगेगा कि माहौल पूरी तरह रंगीन हो जाएगा।

आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम को यादगार बनाने की पूरी तैयारी की जा रही है। साउंड, लाइट और स्टेज का खास इंतजाम किया जा रहा है।

फैंस में जबरदस्त उत्साह

खेसारी लाल के फैंस इस कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि पहली बार उन्हें साहेबगंज में अपने चहेते स्टार को लाइव देखने का मौका मिलेगा।

स्थानीय युवाओं में खास उत्साह देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी उनके आने की खबर तेजी से शेयर की जा रही है।

झारखंड में पहली बार ऐसा आयोजन

बताया जा रहा है कि इस तरह का निजी समारोह में खेसारी लाल यादव का स्टेज शो झारखंड में पहली बार हो रहा है। यही वजह है कि यह कार्यक्रम इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

19 फरवरी की रात साहेबगंज में भोजपुरी संगीत की गूंज सुनाई देगी। अब सबकी नजर इस खास शाम पर टिकी है, जब खेसारी लाल यादव अपने जलवे से महफिल सजाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *