रांची

लायंस ईस्ट क्लब ने ‘फूड फॉर हंगर’ अभियान के तहत 450 जरूरतमंदों के बीच वितरित की खिचड़ी

रांची, 11 जुलाई । लायन्स इंटरनेशनल के ‘फूड फॉर हंगर’ कार्यक्रम के तहत शनिवार को लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट की ओर से अल्बर्ट एक्का चौक स्थित लायंस ईस्ट प्याऊ सेंटर में खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 450 जरूरतमंदों एवं राहगीरों को भोजन उपलब्ध कराया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना तथा समाज सेवा की भावना को बढ़ावा देना रहा। क्लब के सदस्यों ने स्वयं उपस्थित होकर भोजन वितरण में सक्रिय भूमिका निभाई और लोगों को व्यवस्थित तरीके से खिचड़ी वितरित की।

इस अवसर पर क्लब के पूर्व अध्यक्ष लायन रतन लाल अग्रवाल, सचिव लायन राम कृष्ण, कोषाध्यक्ष लायन संतोष अग्रवाल, लायन हर्षवर्धन जालान, लायन आशीष खेमका, लायन प्रेम शंकर, लायन रोहित जायसवाल सहित अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम में भाग लेकर अपना सहयोग दिया।

क्लब के सचिव लायन राम कृष्ण ने बताया कि मेसर्स बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग लिमिटेड के सहयोग से यह सेवा कार्यक्रम प्रत्येक शनिवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है। क्लब भविष्य में भी इसी प्रकार समाज के जरूरतमंद वर्ग की सेवा के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *