रांची

कोल्हान की धरती आंदोलन की जननी रही है: बेबी महतो


पश्चिम सिंहभूम, 3 अगस्त । झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की जिला स्तरीय बैठक रविवार को चाईबासा परिसदन में जिला अध्यक्ष करन महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, स्थानीय मुद्दों और जनभागीदारी बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय उपाध्यक्ष बेबी महतो ने कहा कि “कोल्हान की धरती हमेशा से आंदोलनों की जननी रही है। यहाँ से कई ऐतिहासिक जनआंदोलन निकले हैं।” उन्होंने युवाओं से सामाजिक बदलाव की इस लड़ाई में संगठन के साथ मिलकर कार्य करने की अपील की।

स्थानीय मुद्दों पर मुखर रही बैठक
केंद्रीय उपाध्यक्ष तरुण महतो ने रुंगटा कंपनी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कंपनी स्थानीय लोगों को रोजगार देने में विफल रही है और बाहरी लोगों को नौकरी देकर क्षेत्रीय युवाओं के साथ अन्याय कर रही है।

जनजागरण पर दिया गया बल
केंद्रीय संगठन महासचिव बिंदेश्वर महतो ने संगठन को घर-घर तक पहुंचाने और जयराम कुमार महतो के विचारों को आमजन तक ले जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

सरकार पर निशाना
केंद्रीय संगठन सचिव विनोद स्वांसी ने झारखंड सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि “यह सरकार केवल झूठे वादों का पुलिंदा है, जो जनता को लगातार भ्रमित कर रही है।”

शिक्षा और महिला सशक्तिकरण की बात
केंद्रीय सचिव अनीता हेंब्रम ने शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता बताई, वहीं सचिव सविता महतो ने महिलाओं से राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

सचिव नाशपाती महतो ने नशामुक्त समाज के निर्माण की आवश्यकता जताई और इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने का सुझाव दिया। सचिव सोनामनी मरांडी ने कहा कि “महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे निर्णय प्रक्रिया में प्रभावी भूमिका निभा सकें।”

सदस्यता अभियान को मिली गति
इस अवसर पर हरिला पंचायत के मुखिया जगमोहन सवैया सहित कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। उन्हें मंच पर जेएलकेएम का माला पहनाकर सम्मानपूर्वक पार्टी में शामिल किया गया।
नए सदस्यों में गर्दी पूर्ति, सन्नी बुकरू, बासु सुंडी, प्रधान बोईपाई, जय तियू, जय सिंह सिकू, रशिम गुईया, यशमति होनहागा, कमला जोंको, अनीता बोयपाई, रामनाथ पूर्ति, घनश्याम गोप, तुराम पूर्ति, निरंजन पान सहित अन्य शामिल थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *