बिहार

10 सर्कुलर रोड का सरकारी आवास खाली कर नए घर में शिफ्ट हुआ लालू परिवार

राबड़ी देवी कौटिल्य नगर, तेजस्वी यादव 1 पोलो रोड स्थित आवास में रहने लगे

पटना। के परिवार ने गुरुवार को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली कर दिया। लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री अब कौटिल्य नगर स्थित अपने नए आवास में शिफ्ट हो गए हैं, जबकि अपने परिवार के साथ 1 पोलो रोड स्थित सरकारी आवास में रहने लगे हैं।

राजनीति का अहम केंद्र रहा 10 सर्कुलर रोड

लालू परिवार का 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास से लंबे समय तक जुड़ाव रहा है। बिहार की राजनीति के कई महत्वपूर्ण फैसलों का गवाह रहा यह सरकारी बंगला अब खाली होने के साथ एक लंबे राजनीतिक अध्याय का समापन भी माना जा रहा है।

सरकार ने दिया था आवास खाली करने का नोटिस

राबड़ी देवी को आवंटित इस सरकारी आवास को खाली करने की समय-सीमा सोमवार को समाप्त हो गई थी। सरकार ने उन्हें सात दिनों के भीतर बंगला खाली करने का नोटिस जारी किया था। हालांकि, दो दिन पहले राबड़ी देवी के आप्त सचिव ने भवन निर्माण विभाग को पत्र लिखकर 5 जुलाई तक आवास खाली करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा था।

इससे पहले सोमवार को ही तेजस्वी यादव 10 सर्कुलर रोड का आवास खाली कर 1 पोलो रोड स्थित अपने सरकारी आवास में स्थानांतरित हो गए थे।

चार्ज रजिस्टर उपलब्ध कराने की उठाई थी मांग

राबड़ी देवी की ओर से भवन निर्माण विभाग को भेजे गए पत्र में कहा गया था कि विभाग द्वारा चार्ज रजिस्टर उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस रजिस्टर में वर्ष 2006 में आवास आवंटित होने के समय उपलब्ध कराए गए सभी सरकारी सामानों का विवरण दर्ज है। उन्होंने सामानों के मिलान में किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति से बचने के लिए चार्ज रजिस्टर दोबारा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था।

नए आवंटी को अब मिलेगा कब्जा

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार पहले ही यह सरकारी बंगला मंत्री को आवंटित कर चुकी है। हालांकि, राबड़ी देवी के आवास में रहने के कारण नए आवंटी को अब तक इसका कब्जा नहीं मिल सका था। अब आवास खाली होने के बाद उन्हें जल्द ही इसका कब्जा मिलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *