रांची

राज्यपाल संतोष गंगवार ने भरा एसआईआर गणना प्रपत्र, मतदाताओं से समय पर सत्यापन कराने की अपील

लोक भवन में बीएलओ को सौंपा एन्यूमरेशन फॉर्म, विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने का किया आह्वान

रांची। ने गुरुवार को रांची स्थित लोक भवन में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत स्वयं गणना (एन्यूमरेशन) प्रपत्र भरकर उस पर हस्ताक्षर किए और 63-रांची विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या-16 की बूथ स्तर पदाधिकारी (बीएलओ) मंजू कच्छप को सौंपा।

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रांची तथा निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ)-सह-अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत उपस्थित थे।

सभी पात्र नागरिकों से सहयोग की अपील

राज्यपाल ने राज्य के सभी पात्र भारतीय नागरिकों से अपील की कि जब बूथ स्तर पदाधिकारी (बीएलओ) विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत उनके घर गणना प्रपत्र लेकर आएं, तो वे उसे तत्काल भरकर हस्ताक्षर सहित बीएलओ को उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि इससे प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करने की प्रक्रिया सुगम और प्रभावी होगी।

अभियान से जुड़े अधिकारियों और कर्मियों को दी शुभकामनाएं

राज्यपाल ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके समर्पित प्रयासों से राज्य के प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित रूप से दर्ज किया जा सकेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह अभियान स्वतंत्र, निष्पक्ष और सशक्त लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *