Home

आंदोलनकारियों को सम्मान पेंशन सुविधायें व लाभ देने के लिए हेमन्त सरकार प्रतिबद्ध,15 को कैबिनेट में लाया जाएगा प्रस्ताव- राधा कृष्ण किशोर

Bokaro:रांची के अशोक नगर स्थित अपने आवासीय परिसर में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के साथ सबको सम्मान पेंशन देने से संबंधित ड्राफ्टिंग तैयार करने को लेकर बैठक की. बैठक में उन्होंने कहा कि सरकार झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान पेंशन सुविधायें एवं लाभ देने के लिए प्रतिबद्ध है. 15 जून 2026 को मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक में आंदोलनकारियों को समान रूप से सम्मान पेंशन देने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सहमति से लाया जाएगा. उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी के बच्चों एवं आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने की दिशा में ठोस कदम उठाई जाएगी. उन्होंने बताया कि क्षैतिज आरक्षण लागू करने के मामले में अब तक जो गड़बड़ियां हुई है, उस पर भी संशोधन किया जाएगा और पैनी नजर रखी जाएगी.

आंदोलनकारियों को मिलना चाहिए 50 हजार रुपये सम्मान पेंशन राशि- संस्थापक प्रधान

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा, कि स्वतंत्रता सेनानियों के समक्ष झारखंड  आंदोलनकारियों को राजकीय मान-सम्मान, अलग पहचान, रोजी-रोजगार नियोजन की गारंटी तथा सम्मान पेंशन राशि 50-50 हजार रुपये दिया जाना चाहिए. राज्य में सरकार के संकल्प का पालन नहीं होना एवं सरकार के आश्वासन पर अमल नहीं होने के कारण आंदोलनकारियों की समस्या विकराल होती जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *