Home

मीडिया कप वॉलीबॉल : टीम ब्लैक ने जीता खिताब, अभिषेक सिन्हा बने प्लेयर ऑफ द फाइनल

रांची, 14 जून 2026: रांची विश्वविद्यालय मुख्यालय स्थित वॉलीबॉल कोर्ट पर आयोजित मीडिया कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताब टीम ब्लैक ने अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में टीम ब्लैक ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम व्हाइट को 20-25, 25-18, 16-14 से पराजित किया।

फाइनल मैच बेहद रोमांचक रहा। टीम व्हाइट ने पहला सेट 25-20 से जीतकर बढ़त बना ली थी, लेकिन इसके बाद टीम ब्लैक ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा सेट 25-18 से अपने नाम किया। निर्णायक तीसरे सेट में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जहां टीम ब्लैक ने 16-14 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

इससे पहले खेले गए पहले सेमीफाइनल में टीम ब्लैक ने टीम नेवी ब्लू को 25-14, 25-20 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में टीम व्हाइट ने टीम येलो को 25-12, 25-11 से पराजित कर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना और कौशल का प्रदर्शन किया। फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अभिषेक सिन्हा को ‘प्लेयर ऑफ द फाइनल’ चुना गया।

मीडिया कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ, जहां खिलाड़ियों और उपस्थित खेलप्रेमियों ने रोमांचक मुकाबलों का भरपूर आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *