रांची में कल से शुरू होगी 29वीं राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता
रांची, 21 मई 2026:29वीं राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 25 मई 2026 तक बिरसा मुंडा स्टेडियम, मोरहाबादी में किया जाएगा। प्रतियोगिता में देशभर के लगभग 700 खिलाड़ी और 150 तकनीकी पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।
इस प्रतियोगिता में कई ओलंपियन स्तर के एथलीट भी भाग लेंगे, जिससे खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर भारतीय एथलेटिक्स टीम के लिए चयन किया जाएगा। इसके साथ ही आगामी और के लिए भी खिलाड़ियों का चयन इसी प्रतियोगिता से किया जाएगा।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्टेडियम परिसर में खिलाड़ियों और तकनीकी अधिकारियों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं का आयोजन होगा, जिसमें देश के कई नामी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
ने बताया कि यह प्रतियोगिता भारतीय एथलेटिक्स के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इससे कई प्रतिभावान खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।
