खेल

पन्द्रह दिवसीय रांची जिला ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर धुर्वा में प्रारंभ

रांची : के तत्वावधान में 15 दिवसीय रांची जिला ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय, सेक्टर-2, धुर्वा में किया गया। शिविर का उद्घाटन के निदेशक डॉ. अजय झा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

प्रशिक्षण शिविर में मलखंब, योग, खो-खो, कबड्डी, आत्या-पात्या एवं बैडमिंटन खेलों से संबंधित बेसिक कौशल की जानकारी प्रशिक्षकों द्वारा दी जाएगी। शिविर में रांची जिले के विद्यालय, महाविद्यालय, क्लब एवं ग्रामीण क्षेत्रों के इच्छुक खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।

यह प्रशिक्षण शिविर आज से 6 जून 2026 तक प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे से 8:30 बजे तक आयोजित होगा। शिविर का संचालन मुख्य प्रशिक्षक अजय झा एवं वरीय प्रशिक्षक विवेक कुमार, संजय कुमार, शुभम सिंह, सोहन कुमार, खुशबू तिवारी, निखिल कुमार और सुनील कुमार महतो की देखरेख में किया जा रहा है।

प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। शिविर के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को संस्था की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *