रांची

रांची में 255वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद भंडारा सम्पन्न

रांची। डा. संत शिरोमणी स्वामी सदानंद सदानंद जी महाराज के सानिध्य में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर, पुंदाग में 255वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद भंडारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया।

आज का अन्नपूर्णा महाप्रसाद भंडारा पवन कुमार द्वारा अपने स्वर्गीय पिता योगेंद्र प्रसाद सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर पारिवारिक श्रद्धांजलि स्वरूप आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री राधा रानी जी का दिव्य आभूषणों से अलंकृत कर भव्य एवं अलौकिक श्रृंगार किया गया।

दोपहर 12 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे द्वारा विधिवत भोग लगाया गया। महाप्रसाद में मसालेदार पुलाव, पुड़ी, आलू-चना की सब्जी एवं केसर युक्त खीर का वितरण किया गया। मंदिर परिसर में उपस्थित लगभग 2 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरित किया गया। वहीं दिनभर में 6 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

भजन संध्या के दौरान ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी एवं सज्जन पाड़िया ने श्री राधा-कृष्ण एवं होली पर आधारित सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। श्री राधा-कृष्ण के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। तत्पश्चात सामूहिक महाआरती सम्पन्न हुई।

ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक वेजिटेबल खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया जाता है, जिसमें प्रतिदिन 500 से अधिक श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं।

इस अवसर पर डूंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, विजय अग्रवाल, निर्मल छावनिका, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, सुनील कुमार पोद्दार, मधुसूदन जाजोदिया, सुरेश चौधरी, विशाल जालान, सुरेश भगत, ज्ञान चंद्र शर्मा, विष्णु सोनी, मनीष जालान, नवल अग्रवाल, प्रभास गोयल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *