खेलरांची

रांची में प्रथम जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न, बालक-बालिका वर्ग में रोमांचक मुकाबले

रांची। रांची जिला हैंडबॉल संघ के तत्वावधान में प्रथम जिला स्तरीय हैंडबॉल बालक-बालिका प्रतियोगिता का आयोजन सी एन राज हाई स्कूल ग्राउंड में किया गया। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में रांची हैंडबॉल टीम ने रातु हैंडबॉल ट्रेनिंग सेंटर को 4-2 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। वहीं बालिका वर्ग के फाइनल में जे.बी.एफ. हैंडबॉल अकादमी ने रातु हैंडबॉल ट्रेनिंग सेंटर को 6-4 से हराकर विजय हासिल की।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बालक वर्ग से दिलीप उरांव तथा बालिका वर्ग से दिव्या एक्का को बेस्ट प्लेयर अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी ओम शंकर गुप्ता द्वारा किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रातु प्रमुख संगीता तिर्की उपस्थित रहीं। साथ ही बड़कटोली मुखिया जयश्री देवी, कृष्णा उरांव, रिकी एवं सूरज भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्य अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया तथा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *