CM हेमंत से मिले तेलंगाना के डिप्टी सीएम, ‘तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट’ का दिया निमंत्रण

Ranchi : कांके रोड स्थित सीएम आवासीय कार्यालय में आज यानी शुक्रवार को झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से तेलंगाना के डिप्टी सीएम मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विक्रमार्क ने सीएम सोरेन को हैदराबाद में आगामी 8 और 9 दिसंबर को आयोजित होने वाले ‘तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट’ में शामिल होने हेतु औपचारिक आमंत्रण सौंपा।

बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच तेलंगाना और झारखंड के बीच आपसी सहयोग को और मजबूत करने से जुड़े विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। विकास, निवेश और प्रशासनिक सहयोग जैसे विषयों पर विचार-विमर्श को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस अवसर पर झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी मौजूद थे। मुलाक़ात को दोनों राज्यों के बीच भविष्य में बेहतर सहभागिता की दिशा में एक सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है।
