झारखंडरांची

ठंड की आगोश में झारखंड, न्यूनतम पारा पहुंचा 5.7°C,  अभी 2°C और गिरेगा पारा

Ranchi: झारखंड धीरे-धीरे ठंड की आगोश में समाता जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. सात और आठ दिसंबर को धुंध और कोहरे के साथ आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. छह दिसंबर को सुबह में धुंध और कोहरा का साया रहेगा, बाद में आसमान साफ होगा. नौ से 12 दिसंबर तक सुबह में कोहरा रहेगा, बाद में आसमान साफ रहेगा.


गुमला में न्यूनतम तापमान 5.7 और कांके में 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा


राज्य में छह जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. मौसम विभाग की रिर्पोट के अनुसार, गुमला में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं राजधानी रांची के कांके में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं डालटनगंज, बोकारो, खूंटी, लोहरदगा और लातेहार में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा. सबसे अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया.

 
कहां कितना रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान

स्थानअधिकतम°Cन्यूनतम°C
रांची23.410.2
जमशेदपुर27.411.0
डालटनगंज27.28.3
बोकारो24.59.2
चाईबासा28.411.8
खूंटी25.67.3
लोहरदगा22.09.0
लातेहार19.39.0
सरायकेला26.910.6
गुमला23.35.7
कांके22.5 6.2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *