खेल

टी20 वर्ल्ड कप 2024: भारत की ऐतिहासिक जीत को एक साल पूरा, यादें आज भी ताज़ा

नई दिल्ली, 29 जून 2025: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए 29 जून 2024 की तारीख किसी त्योहार से कम नहीं थी। आज से ठीक एक साल पहले, रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर 11 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।

फाइनल में रोचक मोड़, सूर्या का ऐतिहासिक कैच बना जीत की चाबी

बारबाडोस में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176/7 का स्कोर खड़ा किया। दक्षिण अफ्रीका ने भी जोरदार टक्कर दी, लेकिन अंत में वे 169/8 रन ही बना सके।
एक समय दक्षिण अफ्रीका जीत की ओर बढ़ रही थी — 30 गेंदों में 30 रन की जरूरत थी। लेकिन हार्दिक पंड्या ने हेनरिक क्लासेन (52 रन) को आउट कर मैच का रुख पलट दिया। अंतिम ओवर में 16 रन चाहिए थे और डेविड मिलर क्रीज पर थे, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने बाउंड्री पर असाधारण कैच लेकर भारत को जीत दिला दी।

रोहित शर्मा ने शेयर की जीत की यादें

जियो हॉटस्टार से बातचीत में रोहित शर्मा ने बताया, “मुझे लगा गेंद छक्के के लिए चली गई, लेकिन जैसे ही सूर्या ने कैच पकड़ा, मेरी सांसें थम गई थीं। जब अंपायर रीप्ले देख रहे थे, मैं सूर्या से ही पूछ रहा था — ‘भाई, तू ही बता दे’ और उसने कहा ‘भइया, मैंने पकड़ लिया’।”

भावनाओं से भरे जश्न के पल

जीत के बाद मैदान पर खुशी और भावनाओं का ज्वार उमड़ पड़ा। खिलाड़ी एक-दूसरे से लिपट कर रो रहे थे। रोहित ने कहा, “हमने बहुत कुछ सहा है, मेहनत की है। यह जीत हम सभी के लिए खास थी।”

कोहली, रोहित और जडेजा ने कहा अलविदा

इस ऐतिहासिक जीत के बाद विराट कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने भी फॉर्मेट को अलविदा कहकर फैंस को भावुक कर दिया। बाद में रविंद्र जडेजा ने भी इसी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की।

11 साल बाद टूटी सूखी प्यास

भारत ने आखिरी बार 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। यह जीत रोहित शर्मा के करियर की दूसरी टी20 विश्व कप ट्रॉफी और कप्तान के तौर पर पहली आईसीसी जीत थी।

29 जून 2024 सिर्फ एक जीत नहीं थी, यह नई पीढ़ी के लिए गर्व, जु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *