रांची

झारखंड में 9 मार्च से लागू होगी ग्रीष्मकालीन वर्दी, आस्तीन मोड़कर टोपी के साथ ड्यूटी करेगी पुलिस

ग्रीष्मकालीन

Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्यभर के पुलिस अधिकारियों और जवानों के लिए ग्रीष्मकालीन वर्दी लागू करने का आदेश जारी किया है। जारी निर्देश के अनुसार आगामी 9 मार्च से सभी पुलिसकर्मी आस्तीन मोड़ी हुई वर्दी और टोपी के साथ ड्यूटी करेंगे। यह व्यवस्था 15 नवंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी। इस संबंध में झारखंड पुलिस मुख्यालय आधिकारिक पत्र जारी किया गया है। यह निर्देश आईजी प्रोविजन की ओर से सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को भेजा गया है।

पहले लागू थी शीतकालीन वर्दी

इससे पहले पुलिस मुख्यालय ने 4 नवंबर 2025 को आदेश जारी कर 15 नवंबर 2025 से शीतकालीन वर्दी लागू करने का निर्देश दिया था। उस समय सभी पुलिसकर्मी बंद आस्तीन की वर्दी और टोपी पहनकर ड्यूटी कर रहे थे।

मौसम को देखते हुए लिया गया फैसला

अब गर्मी के मौसम की शुरुआत को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय ने ग्रीष्मकालीन वर्दी लागू करने का निर्णय लिया है। नए आदेश के मुताबिक 9 मार्च से राज्य के सभी पुलिस अधिकारी और जवान आस्तीन मोड़कर वर्दी पहनेंगे।

सभी इकाइयों को दिया गया निर्देश

यह आदेश राज्य की विभिन्न पुलिस इकाइयों और विभागों को भेजा गया है। इनमें गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा, संचार एवं तकनीकी सेवाएं, रेल पुलिस, झारखंड जगुआर, विशेष शाखा, प्रशिक्षण इकाइयां और अन्य विभाग शामिल हैं। सभी अधिकारियों को निर्देश का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *