साहिबगंज

अफवाहों के कारण साहिबगंज के पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें

पेट्रोल

Sahibganj : देश-विदेश में जारी युद्ध की स्थिति का असर अब झारखंड के साहिबगंज जिले में भी दिखाई देने लगा है। पेट्रोल की संभावित कमी को लेकर शुक्रवार को लोगों में अचानक घबराहट फैल गई, जिससे जिले के कई पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ पड़ी। वाहन चालकों की लंबी कतारें लगती देख स्थिति तनावपूर्ण नजर आई।

लोगों में अचानक घबराहट

मिली जानकारी के अनुसार, विदेशों से पेट्रोल आपूर्ति प्रभावित होने की अफवाहों के बाद लोग एहतियात के तौर पर बड़ी मात्रा में पेट्रोल भरवाने के लिए पंपों की ओर दौड़ पड़े। कई लोग बोतल और डिब्बों में पेट्रोल लेने की कोशिश करते नजर आए। सोशल मीडिया और बातचीत में फैली अफवाहों ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी।

पेट्रोल पंप संचालकों का भरोसा

पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि फिलहाल ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और घबराने की कोई वजह नहीं है। इसके बावजूद अफवाहों के कारण भीड़ लगातार बढ़ती रही, जिससे पंपों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *