रांची

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने मेयर पद के लिए किया नामांकन

मेयर

Ranchi: मानगो नगर निगम से मेयर पद के लिए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इस दौरान सुधा गुप्ता बिना किसी तामझाम के बस अपने कुछ समर्थकों और प्रस्तावक के साथ नामांकन के लिए उपायुक्त कार्यालय पहुंची थी। इस दौरान ना कोई भीड़ ना कोई रैली उनके साथ दिखी। इससे पूर्व नामांकन से पहले सुधा गुप्ता ने अपने घर में विधिवत पूजा की। फिर पति बन्ना गुप्ता के साथ पहले कदमा स्थित रंकणी मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद मानगो के बड़ा हनुमान मंदिर में भी सुधा गुप्ता ने विधिवत पूजा अर्चना की। जिसके बाद सुधा गुप्ता मानगो के स्वर्णरेखा भवन स्थित कार्यालय से पति बन्ना गुप्ता के बगैर बस अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ सादे तरीके से नामांकन दाखिल करने DC कार्यकालय पहुंची थी।


इस दौरान मुस्लिम समाज से करीम सिटी के पूर्व प्राचार्य डॉ मोहम्मद जकारिया, सिख समाज से मानगो गुरुद्वारा के प्रधान भगवान सिंह, ब्राह्मण समाज से बिपिन झा, वैश्य समाज से भगवान प्रसाद एवं ऑल इंडिया रौनियार वैश्य महासभा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लीला गुप्ता, क्रिस्चन समाज से डेविड पूर्ति जी, विश्वकर्मा समाज से राजेश शर्मा आदि प्रस्तावक के रूप में उपस्थित रहें।

नामांकन के पश्चात सुधा गुप्ता ने कहा कि यह चुनाव उनके लिए पद का नहीं, बल्कि मानगो की हर बेटी, हर मां और हर परिवार के सपनों की लड़ाई है। जनता का प्यार, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। बिना रैली के नामांकन के सवाल पर उन्होंने कहा कि मानगो की जनता को जाम से मुक्त कराने के लिए बन्ना गुप्ता ने फ्लाईओवर निर्माण का कार्य किया हैं, चुंकि फ्लाईओवर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा हैं, सड़क संकीर्ण हैं, मजदूर लगे हुए हैं ऐसे मैं हजारों की संख्या में यदि कार्यकर्त्ता आते तो जाम लग जाता जिससे मानगो की जनता को परेशानी होती, इसलिए मैंने तय किया कि मानगो की जनता को तकलीफ ना हो इसलिए मैंने सिर्फ समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ नामांकन करने का निश्चय किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *