रांची

सरहुल पर रांची में खास इंतजाम, 10 रूटों पर मुफ्त सिटी बस सेवा

सरहुल

Ranchi : प्रकृति पूजा के पर्व सरहुल को लेकर राजधानी में तैयारियां तेज हो गई हैं। शोभायात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रांची नगर निगम ने 21 मार्च को 10 प्रमुख मार्गों पर निःशुल्क नगर बस सेवा चलाने का निर्णय लिया है। इससे हजारों लोगों को आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी। नगर निगम के अनुसार, सरहुल शोभायात्रा के बाद घर लौटने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए इन बसों का संचालन किया जाएगा। सभी बसें श्रद्धालुओं को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए चलाई जाएंगी।

इन 10 रूटों पर चलेगी मुफ्त बस सेवा

  • रामपुर बाजार से सिरमटोली चौक
  • कांके बोड्या से सिरमटोली चौक
  • BIT मेसरा से सिरमटोली चौक
  • टुपुदाना से सिरमटोली चौक
  • कटहल मोड़ से सिरमटोली चौक
  • पंडरा बाजार समिति से सिरमटोली चौक
  • धुर्वा गोलचक्कर से सिरमटोली चौक
  • जगन्नाथपुर से सिरमटोली चौक
  • खेलगांव मोड़ से सिरमटोली चौक
  • टाटीसिल्वे से सिरमटोली चौक

आपात स्थिति के लिए बसें रहेंगी तैयार

इसके अलावा 5 सिटी बसों को सरकारी बस स्टैंड में रिजर्व रखा जाएगा। जरूरत पड़ने पर इन बसों को तुरंत सेवा में लगाया जाएगा, ताकि किसी भी तरह की परेशानी न हो।

महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को प्राथमिकता

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि इस सेवा में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को प्राथमिकता दी जाएगी। बसों में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष ध्यान रखा जाएगा। रांची नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस मुफ्त बस सेवा का लाभ उठाएं और सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से मनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *