रांची

नवल टाटा हॉकी झारखंड प्रतियोगिता के लिए सिमडेगा की सब-जूनियर टीम जमशेदपुर रवाना

सिमडेगा। पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में 10 से 14 अगस्त तक आयोजित नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर पुरुष राज्य स्तरीय हॉकी चैंपियनशिप-2026 में हिस्सा लेने के लिए सिमडेगा की सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम रविवार को जमशेदपुर के लिए रवाना हुई।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सिमडेगा की 18 सदस्यीय टीम को जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार, हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष सुनील तिर्की, पैंक्रासियुस टोप्पो, कमलेश्वर मांझी, एलशन किरो सहित हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं देकर रवाना किया। सभी ने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन करने की अपील की।

हॉकी सिमडेगा के अनुसार 5 अगस्त को चयन ट्रायल के माध्यम से सब-जूनियर एवं जूनियर वर्ग के लिए 25-25 खिलाड़ियों का चयन किया गया था। इसके बाद लगातार प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन किया गया। प्रशिक्षण के बाद 18 सदस्यीय सब-जूनियर जिला टीम का गठन कर जमशेदपुर भेजा गया है। जूनियर वर्ग की टीम 11 अगस्त को जमशेदपुर के लिए रवाना होगी।

सिमडेगा सब-जूनियर टीम: दीपक लाकरा, तेनी अतुल टोप्पो, सेमुएल मिन्ज, डेनियल डोडराय, नाजटिल शानी लाकरा, प्रदीप बागे, अनुराग सुरिन, सुमित उरांव, गुलशन होरो, सुमित किंडो, अनुपम हेमरोम, अर्पण बारा, निशांत सुरिन, अमुज तिग्गा, बिपुल लाकरा, अल्बर्ट सोरेंग, सुमन सोरेंग एवं सिकंदर मिन्ज।

कोच: रोहित बेसरा
मैनेजर: फ्लेबियस तिर्की

हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारियों ने टीम के सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *