माइकल किंडो मेमोरियल महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए सिमडेगा की टीम भुवनेश्वर रवाना
सिमडेगा : उड़ीसा के भुवनेश्वर में 22 से 27 मई 2026 तक आयोजित होने वाली द्वितीय माइकल किंडो मेमोरियल ऑल इंडिया महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 में भाग लेने के लिए सिमडेगा, झारखंड की 20 सदस्यीय महिला हॉकी टीम आज भुवनेश्वर के लिए रवाना हुई। खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं देते हुए हॉकी सिमडेगा के मनोज कोनबेगी, पंखरासियुस टोप्पो, कोच तारिणी कुमारी एवं फादर अजीत खलखो ने टीम को विदाई दी।
टीम – हॉकी सिमडेगा, झारखंड
गोलकीपर:
गंगी बरला
सोनाली तिर्की
डिफेंडर:
सीता कुमारी (उपकप्तान)
एस्थर होरो
रेजिना कुल्लू
मिडफील्डर:
रीना कुल्लू (कप्तान)
अनीशा कुल्लू
अनुप्रिया सोरेंग
निपुनता कुल्लू
रितिका लकड़ा
दीपिका होरो
फॉरवर्ड:
जमुना कुमारी
सानिया तिर्की
राजमुनि कुमारी
अनुप्रिया एक्का
रेशमा कुमारी
आरती कुमारी
मनीषा मिंज
कोच: रोहित बेसरा
मैनेजर: कुनुल भेंगरा
