फेडरेशन कप और इंडो नेपाल गेम्स में भाग लेने मुंबई रवाना हुई झारखंड जीत कूने दो टीम
रांची : 22, 23 एवं 24 मई को मुंबई में आयोजित होने वाली जीत कूने दो फेडरेशन कप एवं इंडो नेपाल गेम्स में भाग लेने के लिए झारखंड की जीत कूने दो टीम आज हटिया रेलवे स्टेशन से मुंबई के लिए रवाना हुई। टीम के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
इस टीम में कुल 23 प्रतिभागी शामिल हैं। खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं —
- लखन उरांव
- असफाक़
- ईशान भगत
- आरित उरांव
- आद्विक उरांव
- नमन
- असद
- बिपिन
- बबलू कर्मकार
- शाश्वत
- नितेश कुमार
- समर्थ चंद्र
- प्रिंस
- साक्षी कुमारी
- अनुराधा कुमारी
- कुमकुम
- ग्रेसी कुमारी
- प्रगति गिरी
- रूबी गिरी
- अदिति श्री
- अरहान आलम
- फरहान आलम
संस्था के सचिव एवं राष्ट्रीय कोच सिफू बिस्वजीत कर्मकार के नेतृत्व में टीम मुंबई रवाना हुई। उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह तैयार हैं और झारखंड के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने को उत्साहित हैं।
संस्था के पदाधिकारियों एवं अभिभावकों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन और सफलता की कामना की।
