खेल

भारतीय एथलेटिक्स संघ के मीट मैनेजर कोर्स में रांची के शिव कुमार रमन सफल

रांची: भारतीय एथलेटिक्स संघ (एएफआई), नई दिल्ली द्वारा 16 से 19 अप्रैल 2026 तक पंजाब के एनएसएनआईएस, पटियाला में आयोजित एथलेटिक्स मीट मैनेजर कोर्स में रांची के एथलेटिक्स तकनीकी पदाधिकारी शिव कुमार रमन ने सफलता प्राप्त कर झारखंड का गौरव बढ़ाया है।

चार दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में देशभर से कुल 21 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कोर्स के दौरान जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के सफल संचालन से संबंधित विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को कंप्यूटर आधारित एथलीट डेटा एंट्री, हीट, सेमीफाइनल एवं फाइनल के लिए लेन निर्धारण, त्वरित परिणाम प्रकाशन, शेड्यूलिंग तथा प्रतियोगिता प्रबंधन की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के समापन पर आयोजित परीक्षा में शिव कुमार रमन ने सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होकर मीट मैनेजर की योग्यता प्राप्त की।इस उपलब्धि पर झारखंड एथलेटिक्स संघ की प्लानिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मधुकांत, संघ के अध्यक्ष सी.डी. सिंह, सचिव एस.के. पांडे, कोषाध्यक्ष आशीष झा सहित प्रभाकर वर्मा, आलोक मिश्रा, सिकंदर महतो, अजय नायक, बंधन टोप्पो, अजीत कुमार, गिरीश मिश्रा, अनवर हुसैन, रणवीर सिंह, प्रभात रंजन तिवारी, गंगाधर प्रसाद, राकेश सिंह, संजय त्रिपाठी, दशरथ महतो, वरुण कुमार, रविन्द्र मुर्मू, अनुभा खाखा, माधव चंद्र घोष एवं पुनीत कुमार समेत खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *