खेलरांची

सीनियर फेडरेशन कप राज्य स्तरीय कुश्ती चयन ट्रायल 2026 रांची में सफलतापूर्वक संपन्न

रांची, झारखंड:
सीनियर फेडरेशन कप महिला एवं पुरुष राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 2025–26 में भाग लेने के लिए झारखंड सीनियर फेडरेशन कप राज्य स्तरीय कुश्ती चयन ट्रायल का आयोजन आज कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र, मोराबाड़ी, रांची में सफलतापूर्वक किया गया।

यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 12 से 14 फरवरी 2025–26 तक गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में आयोजित की जाएगी। राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए कुल 86 पुरुष एवं महिला कुश्ती खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

28 खिलाड़ियों का होगा चयन, विशेष प्रशिक्षण के बाद बनेगी टीम

चयन ट्रायल के आधार पर 28 उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में शामिल किया जाएगा, जिसके उपरांत झारखंड सीनियर फेडरेशन कप कुश्ती टीम का अंतिम गठन किया जाएगा। यह टीम गाजियाबाद में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगी।

प्रतियोगिता का उद्घाटन, कई गणमान्य रहे उपस्थित

उक्त प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल का उद्घाटन झारखंड राज्य कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष श्री बबलू कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर बोकारो जिला कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय नाथ चौधरी, चंदन कुमार, विकास च्यवन, रौशन कुमार सहित कई खेल पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

आयोजकों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के चयन ट्रायल से राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत प्रतिभाएं मिलती हैं और झारखंड कुश्ती को नई पहचान मिलती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *