खेल

शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के विशेष शिविर में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण और बेल्ट ग्रेडेशन सम्पन्न

राँची, 29 जून : शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में आज एक दिवसीय विशेष कराटे प्रशिक्षण सह ग्रेडेशन शिविर का आयोजन श्री अरविंदो सोसाइटी कराटे सेंटर, रातू रोड, राँची में किया गया। इस आयोजन में राँची जिला के विभिन्न कराटे सेंटरों से कुल 276 कराटेकारों ने सक्रिय भागीदारी की।

शिविर का संचालन शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के मुख्य कराटे प्रशिक्षक एवं मुख्य तकनीकी निदेशक हँसी मानस सिन्हा के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने शिविर में उपस्थित खिलाड़ियों को आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) की महत्वपूर्ण तकनीकों की विशेष प्रशिक्षण प्रदान की।

इसके पश्चात व्हाइट बेल्ट से लेकर ब्राउन बेल्ट तक के कराटेकारों का बेल्ट ग्रेडेशन कराया गया। बेल्ट ग्रेडेशन प्रक्रिया के दौरान जिन खिलाड़ियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया, उन्हें श्री अरविंदो सोसाइटी, हेसल ब्रांच के सचिव श्री रमेश भाई द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित किए गए खिलाड़ियों में प्रमुख रूप से ईशानवी गुप्ता, संविका गुप्ता, देव भट्टाचार्य, आदित्य किशोर सिंघल, निधि कुमारी केशरी, अरव लकड़ा, आरुष चंद्रा, श्रीजय राज, स्वाती शरण्या, तीज महली, मयंक कुमार झा, दीप लक्ष्मी प्रजापति, दित्या शर्मा, वैदेही मिश्रा, भूमि रॉय, अर्श टीप्पो, इशिका कुमारी, आयुष पोद्दार, वंशिका श्रीवास्तव, अर्णव आर्या, आयुष केशरी, आराध्या भुनिया, रेयांश कुमारी, अंशी यादव, डॉली प्रिया, ख़ुशी अग्रवाल, प्रतीक आनंद, श्रेया कुमारी, रेयांश ऋषभ तथा त्रिश शामिल रहे।

बेल्ट ग्रेडेशन के आयोजन में हँसी मानस सिन्हा को शिहान रीतेश कुमार बॉबी, शिहान संजय मिश्रा, अमर वर्मा, प्रेम वर्मा एवं शिहान राज किशोर का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर कराटे प्रशिक्षक उमेश रजक, संगीता कुमारी, नंद किशोर महतो, संजीव सिन्हा, परीक्षित पाठक, मनीष भगत एवं संदीप यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के वरिष्ठ कराटे प्रशिक्षक शिहान शैलेश सिंह, शिहान रंजीत मेहता एवं बबलू कुमार ने ग्रेडेशन में सफल हुए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ और बधाई दी।

यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों के तकनीकी विकास के लिए महत्वपूर्ण रहा, बल्कि आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता और अनुशासन की भावना को भी प्रोत्साहित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *