Home

मास्टर एथलेटिक्स की राष्ट्रीय प्रतियोगिता से होगा वर्ल्ड मास्टर गेम्स के लिए चयन

रांची/बेंगलुरु। 15 दिसंबर 2025 को बेंगलुरु में आयोजित मास्टर एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया की वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए झारखंड मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव श्री लक्ष्मण राम शामिल हुए। बैठक के दौरान मास्टर एथलेटिक्स से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी गई।

बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि 28 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक केरल की राजधानी त्रिवेंद्रम में आयोजित होने वाली नेशनल मास्टर एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता में जिन खिलाड़ियों का चयन होगा, वही खिलाड़ी अगस्त 2026 में दक्षिण कोरिया में आयोजित वर्ल्ड मास्टर गेम्स में भाग लेने के लिए पात्र होंगे।

फेडरेशन द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि अब पूर्व के परिणामों के आधार पर चयन नहीं किया जाएगा, बल्कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर ही खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इस निर्णय के माध्यम से सभी खिलाड़ियों को समान अवसर प्रदान करने पर जोर दिया गया है। सभी मास्टर एथलीटों से आग्रह किया गया है कि वे इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अवश्य भाग लें।

बैठक के दौरान मास्टर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा झारखंड मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव श्री लक्ष्मण राम को उनके योगदान के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर श्री लक्ष्मण राम ने फेडरेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान झारखंड के मास्टर एथलीटों के उत्साह और मेहनत को और अधिक बढ़ावा देगा।
झारखंड मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से उन्हें इस सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *