खेलरांची

सरला देवी बिरला अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ


आरएसए क्रिकेट एकेडमी और विवेकानंद विद्या मंदिर की जीत से हुआ आगाज

रांची : रांची जिला क्रिकेट संघ (RDCA) द्वारा आयोजित सरला देवी बिरला अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता (2025-26) का शुभारंभ आज धुर्वा स्थित गोलचक्कर मैदान में किया गया। उद्घाटन रांची जिला क्रिकेट संघ के सचिव शैलेन्द्र कुमार ने चारों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

उद्घाटन दिवस पर दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में आरएसए क्रिकेट एकेडमी ने बिरसा क्रिकेट एकेडमी को हराया, जबकि दूसरे मैच में विवेकानंद विद्या मंदिर की टीम ने लोयला कॉन्वेंट को मात दी।

इस अवसर पर संघ के कोषाध्यक्ष सौमित्र पटनायक, कार्यकारी सदस्य चंचल भट्टाचार्य, मुज्जफर अली, मुन्ना, सहायक सचिव सुनील पाल, नंदजी पांडे, मुक्तेश सिंह और हिमांशु सहित कई पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *