खेलरांची

सरला देवी बिरला U-14 क्रिकेट 2025-26 : वाईबीएन ब्लू ने 8 विकेट से दर्ज की शानदार जीत

Ranchi : सुकुरहुट्टू ग्राउंड में खेले गए सरला देवी बिरला U-14 क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 के मुकाबले में वाईबीएन ब्लू ने अगाथा क्रिकेट एकेडमी को 8 विकेट से हराकर दमदार जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए अगाथा सीए की टीम 11 ओवर में सिर्फ 36 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से राज ने 7 रन बनाए, जबकि वाईबीएन ब्लू की ओर से उपेंद्र ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाईबीएन ब्लू की टीम ने मात्र 3.1 ओवर में 37/2 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से विराज ने तेजतर्रार 15 रन और अनिमेष ने 11 रन का योगदान दिया। अगाथा सीए के गेंदबाज करण ने 2 विकेट चटकाए, लेकिन टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *