सरला देवी बिरला U-14 क्रिकेट 2025-26 : द अचीवर्स ने 117 रन से दर्ज की बड़ी जीत
Ranchi : रातू ग्राउंड में खेले गए सरला देवी बिरला U-14 क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 के एक रोमांचक मुकाबले में द अचीवर्स ने आरएसए किड्स को 117 रन से मात देकर धमाकेदार जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए द अचीवर्स की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में 275/8 का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के स्टार बल्लेबाज आदित्य ने शानदार 179 रनों की तूफानी पारी खेलते हुए विपक्षी गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया। उत्सव ने 32 रनों का अहम योगदान दिया। आरएसए किड्स की ओर से उत्कर्ष, श्रेयांश और वीर ने 2-2 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरएसए किड्स की टीम 29.5 ओवर में 158 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए आदित्य आर्य ने 52 रन और शौर्य ने 33 रन की पारी खेली। द अचीवर्स की ओर से सक्षम ने प्रभावशाली गेंदबाजी करते हुए 3/24 और आदित्य ने 2/5 विकेट हासिल किए।
