Home

संजय अग्रवाल ने 15 वर्षों से व्यापारी वर्ग के साथ किया सहयोग, फिर बने अध्यक्ष

Jamtara : दुमका रोड स्थित पाटोदिया धर्मशाला में जामताड़ा जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2026 और 2027 के लिए संजय अग्रवाल को लगातार पांचवीं बार अध्यक्ष चुन लिया गया।

संजय अग्रवाल ने बताया कि 2011 से 2017 तक वे चैंबर के सचिव रहे और 2018 से 2025 तक अध्यक्ष। आज उन्हें फिर से सभी सदस्यों ने निर्विरोध समर्थन देकर अध्यक्ष बनाया। उन्होंने अपने सभी व्यापारियों का धन्यवाद किया और भरोसा दिलाया कि वह हर व्यापारी के साथ सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।

संजय ने कहा कि जामताड़ा जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स को झारखंड स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि जामताड़ा जिले में उद्योग और व्यापार की स्थिति अभी भी कमजोर है। 2015 में पूर्व रघुवर सरकार ने उद्योग के लिए 105 एकड़ जमीन आवंटित की थी, लेकिन अब तक राज्य सरकार और जिला प्रशासन की ओर से उद्योग लगाने की पहल नहीं हुई।

संजय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जिला प्रशासन से विशेष रूप से जामताड़ा में उद्योग स्थापित करने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है, व्यापारी, आम जनता और अन्य लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से व्यापारी वर्ग की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।

बैठक में चैंबर के सचिव दिलीप जटिया, सरोज टिबरेवाल, अजीत लच्छीरामका, सुभाष जटिया, अरविंद मंडल, गुरमीत सिंह, मनोज जायसवाल, राज कुमार साह, मिंटू अग्रवाल, कपूर लच्छीरामका, रणजीत डोकानियां, टिंकू डोकानिया, आनंद दास, गोपाल डालमिया, प्रमोद साह, कैलाश जोशी, विजय वर्णवाल, किशोर मंडल, भोला मंडल, मो शमशुल, मो हसीबुर रहमान, मो अम्बरुल, राजेश भारती, मुनीलाल साव, निरंजन साव, प्रकाश नारनौलिया, सुभाष दालान सहित कई अन्य व्यापारी उपस्थित थे।

संजय अग्रवाल ने अंत में कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग हमेशा जारी रहेगा और चैंबर जिले के विकास के लिए हर संभव कदम उठाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *