रांची

साई नारकोस ने 10 विकेट से जीता एसपीएल 2026 का खिताब

रांची। साई क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित साई प्रीमियर लीग (SPL) 2026 के फाइनल मुकाबले में साई नारकोस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साई पाइरेट्स को 10 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबला मोराबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क मैदान में खेला गया। मैच के मुख्य अतिथि रहे, जिन्होंने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में और भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के कोच थे।

टॉस जीतकर साई पाइरेट्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन पूरी टीम 18 ओवर में 91 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से ने सर्वाधिक 26 रन बनाए, जबकि ने 15 रनों का योगदान दिया। साई नारकोस की ओर से ने घातक गेंदबाजी करते हुए 18 रन देकर 3 विकेट झटके। और ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि और को एक-एक सफलता मिली।

92 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साई नारकोस की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए बिना कोई विकेट खोए 13 ओवर में 94 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। ने नाबाद 49 रन और ने नाबाद 41 रन की शानदार पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बनाए रखी और टीम को आसान जीत दिलाई।

फाइनल मुकाबले में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार भी दिया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह में को बेस्ट बल्लेबाज, को बेस्ट गेंदबाज, को बेस्ट विकेटकीपर, को बेस्ट फील्डर तथा को इमर्जिंग प्लेयर का पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर खिलाड़ियों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने साई क्रिकेट अकादमी की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *